चुनावी माहौल

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में 29 अगस्त को जिला प्रभारी मो० इसराईल की मुख्यातिथि में सम्पन्न होगी…

जशपुर-भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर ज़िला कार्यसमिति की प्रथम बैठक जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल की मुख्यातिथि में भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर के जिलाध्यक्ष असलम आज़ाद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषणा के उपरान्त प्रथम बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जशपुर भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी मो० इसराईल की मुख्यातिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होने जा रहा है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष असलम आज़ाद ने आगे बताया कि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक  मुख्यरूप से जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति व उनके कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया जा रहा है। इस ओर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम आज़ाद ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक में जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल का प्रथम नगर आगमन होने जा रहा है। असलम आज़ाद ने अपने अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों को विशेष रूप से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने जा रहे  अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक को हम सभी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण रूप देना है,,, जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, व स्थाई आमंत्रित सदस्यों की महती भूमिका होगी। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आज़ाद ने आगे बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री, सहित
भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी वरिष्ठ जन बैठक में मुख्यरूप से अपेक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button