खास खबर

नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री मो० इसराईल व प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. शमीम का भाजपा जिला सूरजपुर में कार्यकर्ताओं ने माला एवं महामाला से किया भब्य स्वागत…

भारतीय पसमांदा समाज (संगठन) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल का सूरजपुर प्रथम नगर आगमन पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  बाबूलाल अग्रवाल सहित भारतीय पसमांदा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. शमीम का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सूरजपुर में भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माला व महामाला से भब्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के आयोजक रामानुजनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष व अनसूचित जनजाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  दीपनारायण* एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य व भारतीय पसमांदा समाज (संगठन), के प्रदेश मंत्री इक़बाल खान का विशेष योगदान रहा। स्वागत समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय पसमांदा समाज (संगठन) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री मो० इसराईल ने अपने उदबोधन में भारतीय पसमांदा संगठन एवं भाजपा सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सबको भाजपा के लिए एक कार्यकर्ता के रुप मे भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाना हमारा मूलमंत्र है। नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री मो० इसराईल ने आगे कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए सभी को कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने की जरूरत है, देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा लागू किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम ब्यक्ति तक पहूँचाना व मुख्य विचारधारा से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है, वहीं निम्न व पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे लाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति कैसे सुदृढ़ हो इस दिशा में सभी भारतीय पसमांदा समाज (संगठन) को चिंता करने की जरुरत संबंधी मुख्यातिथि ने कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिए। वहीं भारतीय पसमांदा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. शमीम ने अपने व्यक्तब्य मे कहे कि पसमांदा समाज (संगठन) अन्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लोंगों सहित भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पसमांदा समाज कोई जाति धर्म से संबंधित नहीं है, हर ओ ब्यक्ति पसमांदा समाज के अंतर्गत आता है, जो ब्यक्ति आर्थिक व बौद्धिक मामले में आजादी के बाद भी पीछे कमजोर है। कार्यक्रम में पसमांदा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मो० कमाल अहमद ने शिक्षा को लेकर आगे बढ़ने पर जोर देते हुए, हर ब्यक्ति को शिक्षित होना आज जरूरी है, वहीं से हर वह पिछड़ा समाज की   विकसित समाज कहलायेगा। वहीं पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपनारायण ने स्वागत भाषण में खुशी का इजहार करते हुए, अतिथियों में नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री मो० इसराईल व प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. शमीम का उदबोधन में भी उत्साह भरी शब्दों से भी स्वागत किये, कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुलाम रब्बानी,   रिटायर्ड कमांडेड व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी एवं भारतीय पसमांदा समाज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष व मुस्लिम समाज के जिला सदर इज़राइल खान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ज़फर सिद्दीकी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मो० हुसैन ने सफल मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दीपनारायण एवं इक़बाल खान ने अपनी महती भूमिका निभाई। इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य जुल्फेकार कादरी, मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) के अब्दुल कादिर, संजय सिंह, जामा मस्जिद सूरजपुर के पूर्व सदर दिलावर खान, मो० सुल्तान खान, शाह जहाँ, अलाउद्दीन (राजू), अब्दुल रब सिद्दीकी, श्रीमती जमीला बेगम, मो० रहिम, मो० जाहिद अली, अफ़ज़ल ईराकी, सहित अन्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं भारतीय पसमांदा समाज संगठन के कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button