खास खबर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की मुख्यातिथि में भाजपा जिला कार्यालय अम्बिकापुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 62 अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की…

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सरगुजा संसदीय क्षेत्र (लोकसभा) स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के मुख्यातिथि में अम्बिकापुर भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष 62 अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद ने अपने उदबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से जिस तरह सरगुजा के पूरे 14 विधानसभा में जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में पुर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। ठीक उसी तर्ज पर सरगुजा संसदीय क्षेत्र में दोगुनी मेहनत कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी में बैठाना है, जिसकी जिम्मेदारी हमारे सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक वर्गों का विकास भाजपा शासन में हुआ है और आगे होना सम्भव है, कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच वर्षों तक सिर्फ जनता को छलने का काम किया है, सरगुजा लोकसभा स्तरीय बैठक के दौरान अल्पसंख्यक नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगामी लोकसभा चुनाव को जिताने हेतु सभी को संकल्प दिलाते हुए, मोदी जी की उपलब्धियों को लोगों के घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी। और कई अहम जिम्मेदारियों के साथ प्रत्येक जिले में अल्पसंख्यक वर्गों को एक हजार मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य मुख्यातिथि ने दिया। वहीं 62 अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने शासन की योजनाओं का बखान करते हुए अल्पसंख्यक वर्गों को भरपूर लाभ दिलाने की ओर जोर देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की सपनो को हम सबको मिलकर साकार करना है, जिसमें अल्पसंख्यकों की भी अहम भूमिका होगी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मख़मूर इक़बाल खान ने कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक मोर्चा की एजेण्डा से अवगत कराते हुए, जिम्मेदारियां दी। भरत सिंह सिसोदिया एवं  अल्पसंख्यक मोर्चा सरगुजा सम्भाग की प्रभारी नज़मा अजीम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, वहीं भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शासन काल के उपलब्धियों को बिंदुवार गिनाया। स्वागत भाषण अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष डॉ वीर विक्रम सिंह बाबरा ने दिए, वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने की, आभार प्रदर्शन पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष श्री स्वरूप कांत थॉमस ने किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाम नबी अंसारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर ज़िला प्रभारी मो० इसराईल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जुल्फेकार कादरी भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा,महामंत्री अब्दुल वाहिद, सैय्यद हामिद, मुशर्रत अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इक़बाल खान, सूरजपुर जिलाध्यक्ष महबुल्ला रज़ा, बलरामपुर जिलाध्यक्ष अब्दुल अंसारी, अमरजीत छाबड़ा लुंड्रा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष रहमत खान, फरीद खान, सहजीत अंसारी, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष ज़फर सिद्दीकी, जिला महामंत्री मो०हुसैन, व कबाद अली, सैय्यद रज़ा, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष समीद खान, अमानुल्लाह खान, कलाम रंगसाज, मो० अलीम, सहित बैठक में सैकड़ों अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button